ठेकेदार पर गंभीर आरोप
प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो
बिलासपुर (सुघर गांव)। (सुघर गांव)। 24 मई 2025, कोरबा जिले के रूमगरा निवासी 24 वर्षीय युवक तौफिक रजा उर्फ सोनू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गया था,जिस घटना ने आज नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित पिता नजरे इमाम द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी कोरबा ने मृतक का शव कब्रिस्तान से उत्खनन करके पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दिया है।आपको बता दे प्राप्त जानकारी के अनुसार, तौफिक रजा ठेकेदार भरत पाल के अधीन सुपरवाइजर/ड्राइवर का कार्य कर रहा था। और 02 माह का वेतन न मिलने पर विवाद हो गया,फिर ठेकेदार द्वारा उड़ीसा के रायगढ़ स्थित उत्कल एल्युमिनियम कंपनी में कार्य दिलाने के बहाने उसे 27 मार्च को उड़ीसा भेज दिया गया। 19 अप्रैल को परिजनों को सूचना दी गई कि तौफिक की तबीयत खराब हो चुकि है।परंतु उसके बाद केवल ठेकेदार का भाई अरुण पाल ही मोबाइल पर संपर्क में रहा और खुद तौफिक से बात नहीं कराया गया।और उसी रात अचानक उसकी मृत्यु की सूचना दिया गया।और 20 अप्रैल की सुबह शव रूमगरा लाकर जल्दबाज़ी में दफना दिया गया था। जिसपर परिजनों ने आरोप लगाया है कि तौफिक की तबीयत खराब होने पर न तो उसे अस्पताल में उचित इलाज दिलाया गया और न ही मौत के पश्चात किसी तरह का दस्तावेज या मेडिकल डिस्चार्ज रिपोर्ट उन्हें सौंपा गया है। और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक का मोबाइल डाटा पूरी तरह डिलीट कर दिया गया है। परिजनों को खाली फोन सौंपा गया।मृतक के पिता नजरे इमाम ने 1 मई को एसपी कोरबा और थाना बालको में लिखित शिकायत देकर ठेकेदार भरत पाल व उसके भाई अरुण पाल पर हत्या की आशंका जताया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने एसडीएम कार्यालय में गुहार लगाई, जिस पर गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी सरोज कुमार महिलांगे ने दिनांक 22 मई 2025 को आदेश जारी कर शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराने और संपूर्ण मामले की जांच प्रतिवेदन मांगी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कोरबा पुलिस कब तक इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी।
0 Comments