खबर का असर
अपात्र संजना खूंटे को पद से हटाया कर पात्र महिला सोनिया टंडन को मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति
राजेश चौहान
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 02 मई 2025,
सुघर गांव दैनिक की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। महिला एवं बाल विकास विभाग की भटगांव परियोजना अंतर्गत घोघरा ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी पर अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए अपात्र नियुक्त संजना खूंटे को पद से हटा दिया है और पात्र महिला सोनिया टंडन को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में सुघर गांव दैनिक में विभागीय गड़बड़ी को उजागर करते हुए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार सबके सामने आने के बाद विभागीय उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच करा कर अपात्र महिला की नियुक्ति को रद्द कर दिया। 01 मई 2025 को दिन गुरुवार श्रम दिवस के अवसर पर सोनिया टंडन ने भटगांव परियोजना कार्यालय में अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो कर विधिवत पदभार ग्रहण किया। नियुक्ति मिलने के बाद सोनिया ने सुघर गांव दैनिक समाचार का आभार जताते हुए कहा कि "अगर यह मुद्दा मीडिया में न उठता,तो शायद न्याय नहीं मिलता।"इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जब मीडिया सही मुद्दों पर काम करता है,तो न सिर्फ जनता की आवाज बनता है बल्कि शासन - प्रशासन को भी जवाबदेह बनाता है।
0 Comments