सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट में मजदूरों का हो रहा शोषण

सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट में मजदूरों का हो रहा शोषण  
   सक्ति (सुघर गांव)। 02 मई 2025, 
जिले के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट में मजदूरों को 08 घंटे के एवज में 12 घंटे मजदूरों से 04 घंटे समय अधिक कार्य लिया जा रहा। समय पर मजदूरों को उनके परिश्रम का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। ठेकेदार द्वारा सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट में अधिक मजदूरी करा कर उनके अपने स्वार्थ के लिए दिन रात मजदूरी करने वाले मजदूरों की अधिकारों का हनन कर लगातार शोषण किया जा रहा हैं।
 सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट के खिलाफ
   मजदूरों का फूटा गुस्सा 
सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट के खिलाफ खुल कर यहां कार्य करने वाले मजदूरो का गुस्सा फूटा। प्लांट के सामने प्रेस में मजदूरों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को बताते हुए सही समय पर मजदूरी की भुगतान और 08 घंटे कार्य के साथ 04 घंटे की अतिरिक्त ओटी देने की बात कही गईं। सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट के जिम्मेदार लोगों द्वारा लगातार मजदूरों को आश्वासन देकर छलवा किया जाता रहा हैं।
अब जिम्मेदार मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए हरकत में नहीं आने पर उग्र आंदोलन कर कार्य बंद करने की बात कहा गया हैं।
आरकेएम पावर प्लांट की रवैया से ग्रामीणों  और मजदूरों में आक्रोश
 02 मई की सुबह मजदूरों ने क्या आरकेएम पावर प्लांट के सामने अपनी मांगे समस्याओं को लेकर मजदूर एकता की परिचय देते हुए नारे बाजी की। जिनके हक अधिकार की लड़ाई में प्रभावित ग्राम वासियों ने खुल कर सामने आकर मजदूरो का समर्थन कर आरकेएम पावर प्लांट की नियम विरुद्ध मजदूरों से अधिक कार्य लेना और समय पर मजदूरी को नहीं देने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। आरकेएम पावर प्लांट के जिम्मेदार लोगों से मजदूरों की हक अधिकार में हमेशा कार्य करें पर उनका शोषण न करें,नहीं तों प्लांट बंद की कगार में आ जाएगा। मजदूरों के भरोसे प्लांट चलते हैं तों उनके हक उन्हें मिलना ही चाहिए। इस दौरान प्रेस के सामने अपनी आवाज हक अधिकार जन समस्याओ के लिए मजदूर और ग्राम वासी अधिक संख्या में उपस्थित रहें। अब देखना होगा समाचार प्रकाशन के बाद कि सिंघीतराई आरकेएम पावर प्लांट के संचालक और ठेकेदार सहित जिम्मेदार क्या मजदूरों के साथ इंसाफ करता हैं और शासन - प्रशासन भी सुध लेता हैं या नहीं।

Post a Comment

0 Comments