राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट का किया शुभारंभ

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट का किया शुभारंभ
  सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 06 मई 2025, 
राज्य सरकार की सुशासन तिहार योजना के तहत टंकाराम वर्मा मंत्री राजस्व आपदा प्रबंधन एवं युवा खेल कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन और सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिला प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट और कानूनगो शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा बताते हुए कहा कि अब न्याय और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा नामांतरण अब रजिस्ट्री के साथ।
अपने संबोधन में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने भूमि खरीद - बिक्री की प्रक्रिया को सरल किया है। अब जमीन की रजिस्ट्री के समय ही नामांतरण  की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी। इससे किसानों और जमीन मालिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
 *सुशासन तिहार से हो रहे त्वरित समाधान : श्री वर्मा*
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि राज्य भर में सुशासन तिहार योजना के तहत शिविर लगा कर आम जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की “जनहित प्राथमिकता” बताया।
मंत्री श्री वर्मा ने विजयमाला योजना का भी ज़िक्र किया और कहा कि इसके जरिए भ्रष्टाचार की जांच हो रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 15 महीनों में सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ राजस्व विभाग में बड़े सुधार किए हैं। कार्यक्रम में बिलाईगढ़ के क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे सहित जनप्रतिनिधि गण और जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments