कोरबा जिले में "सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़" द्वारा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न
मुख्य अतिथि और पत्रकारों ने पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गतिविधियों जनहित मुद्दों पर डाला प्रकाश
कोरबा (सुघर गांव)। 15 मई 2025,
गत दिनों 12 मई 2025 को कोरबा में सियान सदन में श्रम दिवस बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रथम कार्यक्रम पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन कर आगाज किया गया।
जिसमें प्रदेश भर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक,पोर्टल, सोशल मीडिया से जुड़े सक्रिय पत्रकार शामिल हो कर एकजुटता का परिचय देते हुए अपने अनुभव और पत्रकारों की हित में जनहितैषी मुद्दे को बारी - बारी से रखा गया। पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और मेमोंटो देकर पुष्प हार पहना कर स्वागत के साथ ससम्मान किया गया। सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ का उद्देश्य है कि पत्रकारों के साथ हो रहे शोषण,अत्याचार अन्याय तथा कुछ नामचीन व असामाजिक तत्वों के द्वारा द्वेष व दुर्भावना पूर्वक शासकीय विभागों में शिकायत कर फर्जी धाराओं में संलिप्त करवाया जाता है। सबूत के अभाव पर सटीक जांच व निष्पक्ष कार्यवाही ना करते हुए एक सम्मानित पत्रकार को जेल भिजवाया जाता है,ऐसा मामला छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 05 वर्षों में देखने को मिला है। दूसरी और छत्तीसगढ़ राज्य में आम लोगों के साथ भी यह घटना देखने को मिले है यह बात किसी से नहीं छुपा है। जिससे कि उद्दंड कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और कहीं ना कहीं पत्रकारों और आम लोगों में भय का माहौल लगातार बनाया जा रहा है। ऐसे ही सामाजिक तत्वों को खात्मा कर एक सभ्य समाज की उज्जवल व समृद्ध भविष्य को देखते हुए सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य करने को लेकर सामूहिक रूप से शपथ व निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों और आम लोगों को एकजुट होकर जटिल और कठिन कार्यों को करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत, लगन और जुनून की आवश्यकता है जो की एक नई उम्मीद व आस बनकर इस राज्य में नवनिर्वाचित "सर्व पत्रकार एकता महासंघ जो कि सक्रिय हो चुकी है जो की एक नई रोशनी व किरण के रूप में उभर कर असहाय और पीड़ित लोगों की आस व उम्मीद बनकर सुर्खियों पर है।
*मुख्य अतिथि हरीश परसाई सांसद प्रतिनिधि,मंत्री के प्रतिनिधि पार्षद नरेंद्र देवांगन के हाथों हुआ पत्रकारों का सम्मान और पत्रकारिता क्षेत्र पर किया संबोधित* कार्यक्रम में श्रीमती ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा के प्रतिनिधि हरीश परसाई सम्मिलित हो कर पत्रकारों की जनहितैषी मुद्दे पर सारगर्भित उद्बोधन दिया और सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके हाथों पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र देवांगन पार्षद एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित हो कर पत्रकारों की जन समस्या और उनके हित तथा पत्रकारिता क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों को लेकर सारगर्भित जानकारी देते हुए संबोधित करते हुए पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने शुभ हाथो से उपस्थित पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र मेमेटों देकर सम्मानित किया गया।
*सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिारियों का रहा विशेष योगदान*
प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा हैं।
जिसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे,प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ बरेठ,प्रदेश सचिव श्रवण कुमार घृतलहरे,प्रदेश सह सचिव कंवर सिंह राज,शैलेश चंद्र गुप्ता जिलाध्यक्ष कोरिया, जावेद अली आज़ाद कोरबा जिलाध्यक्ष कोरबा,ओम प्रकाश पटेल सचिव जिला कोरबा,कैलाशु पटेल कोषाध्यक्ष जिला कोरबा,सरिता लहरे कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष विजय चौहान,पाली ब्लॉक अध्यक्ष बुंदराम धीवर,मोहन चौहान, शालिनी कलिहारी,दुर्गेश मरावी,रवि राठौर,द्वारिका प्रसाद यादव,रोहित चौहान,रामलाल कुर्रे,भोला शंकर,चित्रलेखा श्रीवास R9 भारत न्यूज (तुमान), अशोक कुमार श्रीवास नेशनल न्यूज लाइव (तुमान),संजू देवी IBN24 न्यूज़ (करमंदी ),संजय कुमार CGE खबर (गेवरा बस्ती),राकेश कुर्रे सुघर गाँव न्यूज़ (बलौदा),विनोद कुमार सिन्हा (रिहन्द टाइम्स),जगदीश पुरी (दिलचस्पी न्यूज),नंद कुमार मरावी,देवचरण जोशी अनमोल टीवी,मालती टंडन बिलासपुर, निहालचंद बंजारे मुड़ापार, दरशुराम बंजारे,कालेश्वर सर्वंश समाज सेवी कुधरी,विकास सोनी,राजकुमार साहू,दिनेश देवांगन,रुपेश महंत,नागेंद्र सोनी,अजीत कुमार,देवचरण जोशी,शर्मा,नारायण चन्द्राकर, राकेश चौहान,विजय कुमार सहिस,अनुज ठाकुर,शत्रुहन साहू,संतोष कुमार, धरमदास,अहीमन लाल,ललित महिलांग,महेन्द्र महतो,पायल मिश्रा,ज्योतिष बंजारे,जगदीश घृतलहरे,सुबोध शर्मा सहित
प्रदेश स्तर से विभिन्न स्थानों से पहुंचे सभी पत्रकार गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे। सर्व पत्रकार एकता महासंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक बैठक कर पत्रकार सम्मान समारोह का पहला वर्ष कोरबा जिले के क्षेत्र निहारिका स्थित सियान सदन में कार्यक्रम को संपन्न किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों और कोरबा जिले से आए तमाम कार्यकर्ताओं के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
0 Comments