रमाकान्त श्रीवास की द्वितीय साझा संकलन का विमोचन उद्योग मंत्री के हाथों सम्पन्न

रमाकान्त श्रीवास की द्वितीय साझा संकलन का विमोचन उद्योग मंत्री के हाथों सम्पन्न
   कोरबा (सुघर गांव)। 04 मई 2025,
जिले से खास खबर सामने आया है,आपको बता दे पं.मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति के तत्वावधान में प्रकाशित रमाकान्त श्रीवास की द्वितीय काव्य संग्रह "स्मारिका- कोरवा" (साझा संकलन) का विमोचन साहित्यि भवन समिति के संरक्षक यूनुस दनियालपूरी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ.कृष्ण कुमार चंद्रा एवं जितेंद्र वर्मा खैरझिटिया के सानिध्य व मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन व कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत के हाथों सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने युवाओं साहित्य क्षेत्र में रुचि रखने व लेखन कला को आगे बढ़ाने की बात करते हुए इस कृति की भूरी भूरी प्रशंसा की। 
यह काव्य संग्रह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्मारिका के रूप में कोरबा के ख्याति प्राप्त लेखकों सहित अन्य जिलों के  साहित्यकारों के रचनाओं का समावेश इस कृति में किया गया है। बता दें कि रमाकान्त श्रीवास पेशें से इंजीनियर के साथ साथ युवा कवि व लेखक भी है जिनकी रचनायें  देश के विभिन्न समाचार पत्रों में निरंतर प्रकाशित होती रहती है श्री श्रीवास का नाम इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज सहित अन्य कई लेखनीय सम्मान मिल चुका है।

Post a Comment

0 Comments