मुंगेली (सुघर गांव)। 24 मई 2025,
देशभक्ति की भावना और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मानित करने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में रविवार, 25 मई को एक विशेष कार्यक्रम "एक शाम देश के सेना के नाम" का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिदेव मंदिर,पुराना बस स्टैंड, मुंगेली में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए "सिंदूर ऑपरेशन" की ऐतिहासिक सफलता और उसमें दिखाए गए अद्वितीय साहस व पराक्रम को समर्पित है। कार्यक्रम का उद्देश्य सेना का उत्साहवर्धन करना है और यह संदेश देना है कि समाज हर परिस्थिति में अपने जवानों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में एक भव्य शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा,जिसमें मातृशक्ति की भूमिका और वीर जवानों की वीरता को विशेष रूप से सराहा जाएगा। आयोजन कर्ताओं ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर देश भक्ति का परिचय देने और सेना के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
0 Comments