अधिकारी-कर्मचारियों ने किया कलेक्टर का स्वागत

अधिकारी-कर्मचारियों ने किया कलेक्टर का स्वागत
    बिलासपुर (सुघर गांव)। 03 मई 2025, 
अधिकारी - कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों कलेक्टर संजय अग्रवाल का पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने पूर्व में जारी जिले के कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम को प्रत्येक मंगलवार को आयोजित करने का आग्रह किया। जिस पर उन्होंने सहमति देते हुए सभी अधिकारियों - कर्मचारियों को अपने कार्य को लगन के साथ करते हुए जिले में विकास कार्य को गति देने में योगदान देने कहा। 
इस अवसर पर संभाग प्रभारी जी.आर.चंद्रा,जिला संयोजक डॉ.बी.पी.सोनी,महासचिव किशोर शर्मा,
जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, चंद्रशेखर पांडे, अश्वनी तिवारी, प्रमोद भारद्वाज, डी.आर.श्रीवास,राजेश्वर वस्त्रकार,शिव यादव,मनोज द्विवेदी,उमेश कश्यप,सी.के. जयसवाल,अशोक आक्रेकर,शेफाली पांडे,नेहा ओगरे, मंजूलता पटेल,श्वेता गंधर्व,विकास ठाकुर, सोमेश प्रधान, अशोक ब्रह्म भट्ट,देवेंद्र केसरवानी,विवेक गुप्ता,शंकर श्रीवास उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments