जिला मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में निकली तिरंगा यात्रा

जिला मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में निकली तिरंगा यात्रा
    जन प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी कर्मचारियों ने दिया एकता और देश भक्ति का संदेश
   जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 18 मई 2025,
 भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित तिरंगा यात्रा का आज सुबह 7:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान,जांजगीर से प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक, ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र, देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक एवं बीटीआई चौक मार्ग से होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। साथ ही जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों मे तिरंगा यात्रा निकाली गई।राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा मे जिले जन प्रतिनिधियों,नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों ने अधिक संख्या में शामिल होकर एकता और देश भक्ति का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा में ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा,नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष,श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी अध्यक्ष
जिला पंचायत,अम्बेश जांगड़े पूर्व विधायक पामगढ, श्रीमती रेखा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका,जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव,अमर सुल्तानिया,आनंद मिरी, पार्षद गण,जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे,अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि,एनसीसी, एनएसएस,स्काउट गाइड, हसदेव के हीरो,खेल संघ के पदाधिकारी,खिलाड़ी,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित अधिक संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments