खनन माफियाओं पर बलौदाबाजार खनिज विभाग ने 43 जगहों पर किया सख्त कार्रवाई

खनन माफियाओं पर बलौदाबाजार खनिज विभाग ने 43 जगहों पर किया सख्त कार्रवाई 
     बलौदा बाजार (सुघर गांव)। 31 मई 2025,
जिले में लंबे समय से बेलगाम रफ्तार से चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन पर अब प्रशासन का डंडा चल पड़ा है। कलेक्टर दीपक सोनी की अगुवाई में जिला प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने बीते कुछ दिनों में जिस तरीके से कार्रवाई की है,उसने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है। 43 ठिकानों पर छापा मारकर अवैध खनन पर तगड़ा शिकंजा कसा गया है।
          अवैध खनन पर एक्शन
कंट्रोल रूम बना कमांड सेंटर, हर गतिविधि पर पैनी नजर, बलौदाबाजार में अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संपर्क केंद्र (कंट्रोल रूम) की स्थापना की है।इस सेंटर से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है और जैसे ही किसी स्थान पर अवैध खनन की सूचना मिल रही है, तुरंत वहां संयुक्त टीम रवाना की जा रही है।खौफ में अवैध रेत कारोबारी।
        इन इलाकों में हुई कार्रवाई
इन सभी जगहों पर रेत के अवैध उत्खनन के साथ-साथ चुना पत्थर,मुरूम और ईंट की भी अवैध ढुलाई पकड़ी गई है।  ओटेबंद 6 प्रकरण, चकरवाय- खैरघाट (शिवनाथ नदी क्षेत्र), 7 प्रकरण मानाकोनी, 2 प्रकरण दतान ख महानदी क्षेत्र,15 प्रकरण भालूकोना, 2 प्रकरण
        खनिज अधिकारी की दो टूक
जिला खनिज अधिकारी कुंदन कुमार बंजारे ने सख्त लहजे में कहा कि - 'अब अवैध खनन और परिवहन करने वालों की खैर नहीं। हर एक सूचना पर हमारी नजर है। कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जाएगी। कई मशीनों को जब्त किया गया है और जुर्माना भी लगाया गया है।'
          अवैध खनन की करें रिपोर्ट
नाम रहेगा गोपनीय:प्रशासन ने जनता से आह्वान किया है कि यदि किसी को रेत, मुरूम या पत्थर के अवैध खनन की जानकारी हो, तो तुरंत कंट्रोल रूम या खनिज विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments