भगवान बुद्ध की 2588 वीं जन्म जयंती सक्ति जिले के मालखरौदा में बुद्ध अनुयायियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया
भूपेंद्र लहरे
सक्ति (सुघर गांव )। 12 मई 2025,
त्रिरत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा इकाई के द्वारा दिनांक 12 मई 2025 दिन सोमवार सुबह 10 बजे सतनाम भवन मालखरौदा में सभी धम्ममित्रो धम्मसहायको व उपासक उपसिकाये एवं भगवान बुद्ध,बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संत गुरु बाबा घासीदास जी के अनुयायियों के द्वारा भगवान बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाया गया जिसमें सक्ति जिले के मालखरौदा, डभरा,सक्ति, हसौद के समस्त बुद्ध अनुयायीयों की उपस्थिति रही। जिसमें धम्मचारी अमृत रत्न बौद्ध का आगमन हुआ। कार्यक्रम का रूप रेखा इस प्रकार से रहा है जो सुबह 10:30 बजे रथ में बुद्ध का प्रतिमा को रखकर जुलूस रैली के रूप में बस्ती अंदर मालखरौदा से होते हुए मिशनचौक से कलमी और बिरभाठा से आई टीआई होते हुए थाना के सामने वापस सतनाम भवन कार्यक्रम स्थल पहुँचा फिर 01 बजे भोजन उपरांत दोपहर में मंची कार्यक्रम धम्मचारी अमृत रत्न का प्रवचन उद्बोधन हुआ है। इस प्रवचन बुद्ध ज्ञान को सभी उपस्थित बुद्ध अनुयायीयों ने ध्यान पूर्वक सुना एवं अपने जीवन में बुद्ध ज्ञान को आत्मसात करने की बात कहा गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें डॉ.जी.आर.जांगड़े, डॉ.भरत नवरंग, डॉ.परमेश्वर लहरे,डॉ. किशन लक्षमे, देशिका बौद्ध,डॉ.सुरेश मनहर,जी.आर.बंजारे, डॉ.नारायण कुर्रे, अकाश जांगड़े, भूपेंद्र लहरे,हेमंत निराला,के. पी. भारती,मोहनमणी जाटवर, ठाकुर राम मनहर,देव लहरे पटवारी, रामबगस बंजारे, महिलाओं में देशिका बौद्ध,जोतकुवर बौद्ध,तुलेशवरी ,संतोषी महिलांगे,सरिता कुर्रे , हेमलता ,नीता ,रत्ना निराला,पुष्पा,गंगा,रायपुर से रजनी बौद्ध ,वंदना बौद्ध ,मेघा बौद्ध हेमलता भारती, लकेश्वरी लहरे, डभरा से - रोहिणी लक्षमे, विनोद कुर्रे, डॉ खेलबाबू निराला, देव महेश्वरी, पुनि बंजारे। सहित सैकड़ो बुद्ध अनुयायी उपस्थित रहें हैं।
0 Comments