नौरंगपुर समाधान शिविर में प्राप्त 255 आवेदनों में 212 का तत्काल हुआ निराकरण

नौरंगपुर समाधान शिविर में प्राप्त 255 आवेदनों में 212 का तत्काल हुआ निराकरण
  43 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 14 मई 2025,
सुशासन तिहार में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत नौरंगपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।   महिला बाल विकास विभाग के द्वारा अतिथियों के माध्यम से 2 गोद भराई 2 अन्न प्रासन 2 बालिका जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। अतिथियों के द्वारा पांच जॉब कार्ड, 8 राशन कार्ड, 2  बी.पी. सुगर किट, 4 वय वंदन आयुष्मान कार्ड, पोषण आहार किट उद्यान विभाग से 15 पौधो का वितरण, 10 आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र 4 पेंशन प्रमाण पत्र, 2 किसान किताब का वितरण हितग्राहियों को किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 376 ग्रामीणों का और आयुष विभाग की ओर से 124 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस शिविर में कुल 255 हितग्राहियों का मांग और शिकायत से जुड़े आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 212 निराकृत किया गया शेष 43 आवेदन को उचित माध्यम से निराकरण के लिए विभागवार भेजा गया है।
 जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे ने कहा कि सुशासन सरकार सभी के द्वार तक पहुंच कर समस्या का समाधान करना है और इसलिए ग्राम पंचायत स्तर पर संवाद से समाधान तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक के द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए कहा गया कि माननीय विष्णुदेव सुशासन की सरकार काम करने वाली सरकार है, जहां पर समस्या का तुरंत समाधान होता है। 
 शिविर में अतिथि के रूप में हरिहर जायसवाल, विनोद भारद्वाज, अंजू ऋषिकेश पटेल, सुशीला साहू, श्यामा पटेल सरंपच नौरंगपुर, अजेश अग्रवाल, जगन्नाथ केशरवानी भुवन मिश्रा, मनोज जायसवाल, अरूण गुड्डू सहित डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, सभी विभाग के अधिकारीगण, तहसीलदार सारंगढ़ मनीष सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ राधेश्याम नायक एवं अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments