आरोपियों के कब्जे से 06 किलो 90 ग्राम गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव )। 25 मई 2025,
विजय कुमार पाण्डेय जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उदयन बेहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को गत दिनांक 23.05.25 को मुखबीर से सूचना मिला कि 01 व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में 01 बोरी में पेट्रोल टंकी के ऊपर रख कर गांजा लेकर शिवरीनारायण कि ओर आने वाला है कि सूचना पर एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी दीपक कुमार पटेल निवासी बसंतपुर थाना जांजगीर के कब्जे से 06 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 90,000/रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाईल जुमला कीमती 155000/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/25 धारा 20 (बी) ndps act पंजीबद्ध किया गया।
नाम आरोपी
1. दीपक कुमार पटेल उम्र 31 वर्ष साकिन बसंतपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर - चांपा
2. मुकेश पाटले उम्र 32 साल निवासी पुरैना थाना बलौदा जिला जांजगीर -चांपा
आरोपी दीपक कुमार पटेल को गांजा खरीदी के संबंध में पूछताछ करने के संबंध में बताया कि मुकेश पाटले निवासी पुरैना नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदना बताया जाने से उसको, उसके सकुनत से पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गांजा बेचना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक द्वारीका साहू, लीलाराम साहू, पतिराम यादव, महेंद्र राज, तेरस साहू, प्रवीण साहू थाना शिवरीनारायण का सहरानीय योगदान रहा।
0 Comments