कोरबा (सुघर गांव)। 11 मई 2025,
जिले के छत्तीसगढ़ पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबर (दीपका) की शिक्षा सत्र 2024 - 25 की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परिणाम बहुत ही बढ़िया रहा। हाईएस्ट परसेंट कक्षा 10 वीं में 93.8% लेकर कु. स्वाति साहू और 92% प्राप्त कर ओमकार 89% प्राप्त कर कु.मुस्कान कुशवाहा,कु.मनीषा यादव ने भी 86% लाया। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में सभी संकाय का रिजल्ट बहुत उत्कृष्ट रहा। गणित संकाय हंड्रेड परसेंट कु.अंजलि रजक ने 78% ला कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में कु.निशा यादव, कु.चंद्रप्रभा, कु.प्रीति गौड़,ऋषि जयसवाल,सौरभ पंकज, कु.नैंसी, अमित,कु.प्रियंका श्रीवास ने भी अपना अच्छा स्थान प्राप्त कर अपना माता-पिता विद्यालय का और गांव का नाम रोशन किया। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य एस.आर.अमित,विद्यालय की संचालिका मनोरा लकड़ा,विद्यालय के सभी शिक्षक स्टाफ एवं कोऑर्डिनेटर नवीन लकड़ा ने भी सभी बच्चों का उज्जवल भविष्य की कामना की और ढेर सारी बधाइयां दी।
0 Comments