ग्राम हरदी विशाल में कक्षा 10 वीं,12 वीं के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का किया गया सम्मान

ग्राम हरदी विशाल में कक्षा 10 वीं,12 वीं के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का किया गया सम्मान 
          राकेश कुर्रे
 बलौदा (सुघर गांव)। 10 मई 2025,
 जिले जांजगीर चांपा अंतर्गत विकास खण्ड बलौदा के ग्राम हरदी विशाल में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सहस राम अमित प्राचार्य छत्तीसगढ़ पब्लिक उत्तर माध्यमिक विद्यालय झाबर के द्वारा बच्चों को श्रीफल एवं 200 रूपए सम्मान स्वरूप ग्राम पंचायत हरदी विशाल के सरपंच श्रीमती अंजू कुर्रे सरपंच पति संतोष कुर्रे,रमेश सोनवानी,मनीराम बनर्जी, कृष्ण कुमार,मितानिन श्रीमती राधा कुर्रे, बसंत दिवाकर, शिक्षा वीद प्राचार्य श्रीराम निवास कुर्रे, हेडमास्टर राम नारायण कुर्रे,विजय किरन कुर्रे, बलिराम कुर्रे,संजय महिलांगे, शबद ,अमित ,बद्री प्रसाद, योगेश महिलॉगे,  लक्ष्मीकांत सांडे की गरिमा मय उपस्थिति में गांव के 40 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप 200 एवं एक-एक श्रीफल से सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। बच्चों को मोटिवेट के रूप में शिक्षा  रामनिवास कुर्रे,रामनरायण कुर्रे, विजय कुर्रे और प्राचार्य सहस राम अमित के द्वारा मोटिवेट किया गया।
 बच्चों को आगामी वर्ष यदि कोई बच्चे गांव में 90% से ऊपर लेकर आते हैं उनको सरपंच के द्वारा 21000 की पुरस्कार की घोषणा की गई। जो सहरानीय रहा और बच्चों में एक नया उत्साह देखने को मिला।
 इन्ही शुभकामनाओं के साथ गांव के समस्त प्रतिभावान बच्चो को जो अपने नाम माता-पिता का नाम ग्राम का नाम स्कूल का नाम रोशन किया।
इस दौरान सम्मान कार्यक्रम में पत्रकार राकेश कुर्रे भी मौजूद रहे। इन्होंने पूरे खबर को अपडेट किया सभी ने सभी बच्चो की उज्ज्वल भविष्य कि कामना किया और बधाई दिया।
10 वीं और 12 वी परीक्षा परिणाम अपडेट सम्मानित छात्र - छात्राएं
  कक्षा 10 वीं के छात्र- छात्राएं   
01 राजकुमार सोनवानी 85.5%
02. सिद्धार्थ बनर्जी 66%
03. कु सुप्रिया 72%
04. दीपांशी कुर्रे 73.5%
05. जयदीप महिलांगे 73.8%
06.भूमिका बनर्जी 68%
07. जाह्नवी महिलांगे 89%
08. अंशु बनर्जी 65%
            कक्षा 12 वीं 
01. अलीशा महिलांगे 83%
02. प्रियांशु कुर्रे 87%
03. नेहा बनर्जी 61%
04. नैन्सी अमित 70%
05. रोशन बनर्जी 67%
06. देवकुमारी सिदार 76%
07.प्रज्ञा सोनवानी 69%
08. शालू पटेल 72%
09.माहिर महिलांगे 64%
10. पायल महिलांगे 75%
11. वासु सिदार 61%
12. निखिल कुमार महिलांगे 66.6%
13.शालिनी महिलांगे 60%
14. शालिनी यादव 78%
15 . अमित कुमार महिलांगे 73.6%
16. संजना कुर्रे 67%
17. सूर्यपाल कुर्रे 60%
  ग्राम पंचायत हरदी बिशाल में 10 वीं और 12 वीं में  अच्छा अंक से पास होने वाले छात्र - छात्राओं को सरपंच श्रीमती अंजु बाई संतोष कुर्रे और पंच गण और शिक्षक तथा गांव के नागरिक की ओर से प्रोत्साहित राशि 21 हजार रुपए देने की घोषणा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments