ग्राम कोसमकुंडा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विधायक श्रीमती लहरे ने PM आवास प्लस का सर्वे की
बिलाईगढ़ (सुघर गांव )। 26 अप्रैल 2025,
जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसमकुंडा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 'आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत हितग्राहियों के घर जा कर ‘आवास प्लस (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे की। इस दौरान अर्जुन मनहर सरपंच कोसमकुंडा,उप सरपंच प्रर्मिला आजाद,रोजगार सहायक अरविंद्र भारद्वाज एवं पंच गण सहित ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।
0 Comments