विजय कुमार मंझवार कोरबा जनपद पंचायत के सरपंच संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए

विजय कुमार मंझवार कोरबा जनपद पंचायत के सरपंच संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए 
          बुंदराम धीवर 
कोरबा (सुघर गांव)। 02 अप्रैल 2025, जिले के जनपद पंचायत के नव निर्वाचित सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक गत दिनों 23 मार्च 2025 को अधिवास शक्ति पीठ भवन में आयोजित किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से सरपंच संघ का गठन किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें विजय कुमार मंझवार सरपंच संघ के अध्यक्ष बने,अचला कंवर कोसरपंच संघ के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में विजय कुमार मंझवार सरपंच ग्राम पंचायत चाकामार को अध्यक्ष,अचला कंवर सरपंच ग्राम पंचायत काटबितला को उपाध्यक्ष तथा दशरथ सिंह सरपंच ग्राम पंचायत बागबुडा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भूकेश्वर सिंह पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत बड़गांव को सचिव और बुधवारो राठिया सरपंच ग्राम पंचायत सिमकेदा को सह-सचिव चुना गया है। मालिक राम राठिया को सरपंच संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस बैठक में मालिक राम राठिया को सरपंच संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में जनपद पंचायत के सरपंच ग्रामीण विकास और पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए कार्य करेंगे। ग्रामीण विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी गति। इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित सरपंचों ने ग्राम पंचायतों के विकास को प्राथमिकता देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक में जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच,वरिष्ठ जन प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया जाएगा और ग्रामीण विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments