कोमल देवांगन जिला ब्यूरो
मुंगेली (सुघर गांव)। 14 मार्च 2025, नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत विवेकानंद वार्ड की पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन, महाराणा प्रताप वार्ड पार्षद कुलदीप पाटले और राजेन्द्र वार्ड पार्षद प्रतिमा रवि कोसले ने जिलेवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान पार्षदो ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। पार्षदों ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति की कामना किया।
0 Comments