राकेश कुर्रे
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 14 मार्च 2025,
जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल केन्द्र तालदेवरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालदेवरी में पदस्थ श्रीमती उषा मधुकर के जन्मदिवस पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय तालदेवरी में नेवता भोज एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.आर.सी.सी. एच.के.बेहार गुरुदेव,विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल थवाईत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक,अरुण कुमार कश्यप सेवा निवृत्त शैक्षिक समन्वयक, लखन लाल कश्यप शैक्षिक समन्वयक बिर्रा,गुरु प्रसाद भतपहरे शिक्षक समन्वयक सिलादेही,ललित मनहर शैक्षिक समन्वयक, नवनिर्वाचित सरपंच सीमा शुकलाल सोनवानी,छेदी राम साहू,रतीराम पटेल,लकेश्वर साहू जी शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और छात्र - छात्राओं के साथ श्रीमती उषा मधुकर ने अपनी जन्मदिन का केक काट कर सभी छात्र छात्राओं में बांटा गया। तत्पश्चात समस्त छात्र छात्राओं को भोजन के साथ पूरी मिठाई खिलाकर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भोजन ग्रहण किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चरणसिंह खैरवार प्राचार्य, पापिया चक्रवर्ती, बबीता भगत, कुसुम उरांव, ओमप्रकाश पटेल प्रधान पाठक, मथुरा मधुकर प्रधान पाठक, योगेश निर्मलकर, मनबोध पटेल पू मा शाला बसंतपुर, बंधु राम साहू, हेमंत कश्यप, नवधा राम चंद्रा पू मा शाला बोरसी, कन्हैया लाल देवांगन, पंकज यादव, मनोज पाटले, अश्वनी आजाद, गेंद राय, छबि कुमार पटेल प्रा शाला बोरसी, 03 स्कूल के सफाई कर्मचारी रसोइये और 03 स्कूलों के छात्र - छात्राएं गण अधिक संख्या में उपस्थित रहें।
0 Comments