जिले में होली के माहौल में बड़ा खुलासा,कोरबा पुलिस का ताबड़तोड़ हमला 113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब किया बरामद01 महिला व 06 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कुंवर सिंह राज
कटघोरा (सुघर गांव)। 14 मार्च 2025, कोरबा जिले से खास खबर सामने आ रहा है,आपको बता दे होली पर्व आते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार कटघोरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। अलग-अलग स्थानों से इस मामले में 01 महिला सहित 06 आरोपी को गिरफ्तार किए गए हैं।
सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर अपराध करने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए कुल 158 मुखौटे भी जब्त कर लिए हैं। आपको बता दे कटघोरा थाना प्रभारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और खुशी से होली का त्यौहार मनाएं।किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक कार्यों में शामिल होने से बचें।
0 Comments