गिरौदपुरी धाम त्रिदिवसीय वार्षिक गुरूदर्शन मेला आज से प्रारंभ 06 मार्च तक होगा आयोजन

गिरौदपुरी धाम त्रिदिवसीय वार्षिक गुरूदर्शन मेला आज से प्रारंभ 06 मार्च तक होगा आयोजन 
झनन कुमार प्रेमी छत्तीसगढ़ ब्यूरो 
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 04 मार्च 2025,
गिरौदपुरी धाम में इस वर्ष 03 दिवसीय गुरूदर्शन मेला का आयोजन आज 04 मार्च से प्रारंभ हो कर 06 मार्च 2025 तक आयोजन होगा। 
छत्तीसगढ़ की महान संत गुरु घासीदास बाबा जी के सम्मान में आयोजित गिरौदपुरी मेला सबकी भागीदारी से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा। गिरौदपुरी धाम मेला श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है, जहां कई लाखों से अधिक दर्शनार्थी पर्यटक गण देश विदेश और प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से सर्व समुदाय के लोग आवागमन करते हैं। सरकार द्वारा विशाल जैतखाम के निर्माण के साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित किया गया हैं। 
राज्य स्तर से 23 प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती किया गया है। संत श्रद्धालुओं के पेयजल की व्यवस्था के लिए मेला परिसर में स्थित टंकियों की साफ-सफाई कराकर उसमें जलापूर्ति किया जा रहा है। मेला स्थल पर जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए 30 लाख, 08 लाख और 75 हजार लीटर क्षमता के टंकियां हैं। मंदिर परिसर, महराजी, छाता पहाड़ और पंचकुंडीय स्थानों पर पृथक से पेयजल टंकियों की व्यवस्था किया गया है। आवश्यकता अनुसार टैंकरों से भी जल आपूर्ति किया जाएगा। गुरु निवास सहित प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगा। सीएचसी कसडोल को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है। पर्याप्त दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था किए गए है। प्रत्येक नगरीय निकाय से दिन में 02 बार सफाई कराई जाएगी। मेला स्थल को 05 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। चलित और स्थायी टॉयलेटों की पर्याप्त व्यवस्था किया गया है। बिजली आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वेंडिंग जोन बनाया गया है ताकि व्यवस्थित रूप से दुकानें लग सकें। मेले के दौरान 03 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होगी।
 07 जगहों पर दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग टीमें गश्त करेंगी। छाता पहाड़ क्षेत्र में वायरलेस सेट भी स्थापित किया गया है। मेला परिसर और आस पास मांस-मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। पूर्ण रूप से मेले की सुव्यवस्था की तैयारी किया जा चूका है। संत श्रद्धांलुओं दर्शानार्थियों पर्यटकों की आवागमन लगा हुआ हैं।
सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किया गया हैं जिससे किसी भी संत श्रद्धांलुओं दर्शानार्थियों पर्यटकों को कोई परेशानियों का सामना करना न पड़े। मेले स्थलों में अनेकों प्रकार की जरूरत की दुकाने सजधज कर मेले आयोजन के पूर्व तैयार हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments