ग्राम पंचायत महुदा (च) में सरपंच पद पर श्रीमती ज्योति लाला साहू ने एक बार फिर जीत हासिल की

जांँजगीर-चांँपा (सुघर गांव)। बलौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा (च) में श्रीमती ज्योति लाला साहू ने सभी प्रत्याशी को पछाड़कर रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज कर महुदा गांव में एक बार फिर से संरपच पद प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के साथ क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया है। उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, मिठाईयाँ बाँटी और रंग-गुलाल उड़ते हुए जीत का जश्न मनाया।

 जनता का अटूट विश्वास
 
         श्रीमती ज्योति लाला साहू शुरू से ही समाजसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहे हैं। जनता का कहना है कि ज्योति लाला साहू ने हमेशा गाँव के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी समझी है और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं। और लोगों में अपने व्यवहार को सदैव बनाये रखा है यही कारण है कि उन्होंने इस चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल की है। गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि ज्योति लाला साहू सरल, सहज, मिलनसार, सेवाभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व ही उनकी लोकप्रियता का कारण बना। युवाओं के लिए उन्होंने कई योजनाओं के लिए हमेशा आवाज उठाई है, जिससे वे उनके आदर्श बन गए हैं। किसानों के मुद्दों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के हर पहलू पर उन्होंने अपनी मजबूत आवाज उठाई है।

 समर्थकों में हर्ष का माहौल 

             ज्योति लाला साहू की इस जीत से जनता एवं उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। क्षेत्र में लोगों के द्वारा जुलूस निकाला गया और जगह जगह उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मिठाई बाँटकर अपनी खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। उनके बहुत से समर्थको ने कहा हमारे गाँव को सही मायने में एक ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो हमेशा हमारे हितों के लिए खड़ा रहेगा। ज्योति लाला साहू सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि अपने कर्मों अर्थात अपने काम से भी पहचाने जाते हैं। अपनी जीत के बाद ज्योति लाला साह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, कि जिस विश्वास के साथ आप सभी के मुझे चुना है मैं उसमें 100% प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करुँगा। और आपके विश्वास व भरोसे को कभी टूटने नहीं दूँगा और हर संभव प्रयास करूंगा कि गाँव और क्षेत्र के विकास के लिए दिनरात मेहनत करुँगा। हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाऊँगा और आपके हक के लिए हमेशा खड़ा रहूँगा। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं है। बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों, जनता जनार्दन का आभार व्यक करते हुए कहा, आप सभी ने गाँव के इस बेटी/बेटा को जो आशीर्वाद अपना समझकर दिया है। उसे मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाउंगा।

Post a Comment

0 Comments