तुलेश्वर मरकाम विधायक ने पाली महोत्सव 2025 का हरी झंडी दिखा कर साइकल रेस प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

तुलेश्वर मरकाम विधायक ने पाली महोत्सव 2025 का  हरी झंडी दिखा कर साइकल रेस प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
      कुंवर सिंह राज 
 कटघोरा (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2025,
पाली महोत्सव 2025 के शुभारंभ अवसर पर पाली में साईकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम विधायक पाली - तानाखार ने हरी झंडी दिखा कर प्रतिभागियों को किया रवाना।
विधायक श्री मरकाम ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पाली महोत्सव अंतर्गत सायकल रेस जैसी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में पहली बार किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल भावना का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दिनेश नाग सीईओ जिला पंचायत, श्रीमती सीमा पात्रे एसडीएम पाली,अजय जायसवाल अध्यक्ष पाली नगर पंचायत पाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी एवं अधिक संख्या में प्रतिभागी गण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने एवं नियम का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली महोत्सव का शुभारंभ साईकल रेस प्रतियोगिता के साथ किया गया है। यह प्रतियोगिता पाली के नवीन शासकीय महाविद्यालय से प्रारंभ हो कर चैतुरगढ़ मंदिर परिसर पर समाप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments