जिला पंचायत क्षेत्र क्र.16 से 21,276 वोटों की प्रचण्ड अंतर से गगन जयपुरिया ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत हासिल की
केदारनाथ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 20 फरवरी 2025, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 से गगन जयपुरिया ने 21,276 वोटों से ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत हासिल की है। इस शानदार जीत के साथ क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया है। उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए जीत का जश्न मनाया। गगन जयपुरिया शुरू से ही समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहे हैं। जनता का कहना है कि गगन जयपुरिया ने हमेशा हर एक गांवो के व्यक्ति के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस चुनाव में इतनी बड़ी वोटो के अंतर से जीत हासिल की है। लोगों का कहना है कि गगन जयपुरिया का सेवाभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व ही उनकी लोकप्रियता का कारण है। युवाओं के लिए उन्होंने कई योजनाओं के लिए हमेशा आवाज उठाई हैं,जिससे वे उनके आदर्श बन गए हैं। किसानों के मुद्दों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के हर पहलू पर उन्होंने अपनी मजबूत आवाज उठाई है।
समर्थकों में हर्ष का माहौल
गगन जयपुरिया की इस जीत से उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। क्षेत्र में जुलूस निकाला गया और जगह - जगह उन्हें फूल - मालाओं से स्वागत किया गया। उनके समर्थको ने कहा,"हमारे क्षेत्र को सही मायने में एक ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो हमेशा हमारे हितों के लिए खड़ा रहेगा।
जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा: गगन जयपुरिया
अपनी जीत के बाद गगन जयपुरिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा,"जिस विश्वास के साथ आप सभी ने मुझे चुना है, आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा और हर संभव प्रयास करूंगा कि गांव और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करूँगा। हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाऊँगा और आपके हक के लिए हमेशा खड़ा रहूँगा।"उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं,बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा,आप सभी ने गांव के इस लाल को बेटा समान समझ कर यह जिम्मेदारी दी है। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूँगा और आपकी हर समस्या का समाधान निकालने की पूरी कोशिश करूँगा।
0 Comments