जिला पंचायत क्षेत्र 15 से श्रीमती मोहनमती मीनू साहू को मिली ऐतिहासिक जीत

जिला पंचायत क्षेत्र 15 से श्रीमती मोहनमती मीनू साहू को मिली ऐतिहासिक जीत 
        राकेश कुर्रे
 जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 19 फरवरी 2025, जिला पंचायत क्षेत्र 15 से श्रीमती मोहनमती मीनू साहू 
 ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया है। उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए जीत का जश्न मनाया। श्रीमती मोहनमती मीनू साहू शुरू से ही समाजसेवी और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रही हैं। जनता का कहना है कि श्रीमती मोहनमती मीनू साहू ने हमेशा हर एक गांवो के व्यक्ति के हर सुख - दुख में उनके साथ खड़े रही हैं।
 यही कारण है कि उन्होंने इस चुनाव में इतनी बड़ी वोटो के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लोगों का कहना है कि श्रीमती मोहनमती मीनू साहू का सेवाभावी और संघर्षशील व्यक्तित्व ही उनकी लोकप्रियता का कारण रही है। लोगों के लिए उन्होंने कई योजनाओं के लिए हमेशा आवाज उठाई हैं,जिससे वे उनके आदर्श बनी रही हैं। किसानों के मुद्दों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के हर पहलू पर उन्होंने अपनी मजबूती से आवाज उठाती रही है।
*क्षेत्र की समर्थकों में हर्ष का माहौल*
श्रीमती मोहनमती मीनू साहू की ऐतिहासिक इस जीत से उनके समर्थकों में जबरदस्त खुशी देखने को मिला और क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। जिसमें जगह - जगह उन्हें फूल - मालाओं से स्वागत किया गया। उनके समर्थको ने कहा,"हमारे क्षेत्र को सही मायने में एक ऐसा जन प्रतिनिधि मिले है जो हमेशा हमारे हितों के लिए खड़ी रहती है।
*जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा: श्रीमती मोहनमती मीनू साहू*
अपनी जीत के बाद श्रीमती मोहनमती मीनू साहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "जिस विश्वास के साथ आप सभी ने मुझे चुना है,आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगी और हर संभव प्रयास करूंगी कि गाँव और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करूँगी। हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाऊँगी और आपके हक के लिए हमेशा खड़ी रहूँगी।"

Post a Comment

0 Comments