पवन साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से अधिक अंतर पराजित कर ज़िला पंचायत सदस्य नवनिर्वाचित हुए

पवन साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से अधिक अंतर पराजित कर ज़िला पंचायत सदस्य नवनिर्वाचित हुए
जीत दिलाने पर क्षेत्र वासियों और मतदाताओं के प्रति पवन साहू ने जताया आभार 
        मनीराम पंकज 
 बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 26 फरवरी 2025,
ज़िला पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र क्रमांक 10 से पवन साहू ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से अधिक अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत हासिल किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तृतीय चरण में हुए जिला पंचायत बलौदाबाजार के क्षेत्र क्रमांक 10 में प्रत्याशियों के नामांकन दर्ज होते ही क्षेत्र के लोगों की नजरें होने वाले मतदान एवं आने वाली परिणामों परिणामों का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहें थे। अंततः जिला पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र क्रमांक 10 के लोगों ने अब राहत की सांस लिया हैं। कारण था विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा चर्चित रहे क्षेत्र क्रमांक 10, जहां एक दो या चार पांच नहीं पूरे 09 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाने चुनावी रन में कूद पड़े थे। इन 09 प्रत्याशियों में 02 प्रत्याशी परमेश्वर यदु एवं पवन साहू क्षेत्रीय होने के साथ-साथ राजनीति क्षेत्र में लोगो के दिलों में राज करने वाले रहे हैं तो 01 प्रत्याशी नवीन मिश्रा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 में  ज़िला पंचायत बलौदाबाजार के क्षेत्र क्रमांक 15 कसडोल से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित तथा सभापति रहे हैं। शासन से मासिक प्राप्त होने वाले मानदेयों का सैनिक राहत कोष में दान देने एवं क्षेत्र के लोगों के हर सुख और दुख में शामिल होने वाले दानवीर के रूप में अपनी छवि बनाने वाले रहे हैं।
इस क्षेत्र में एक साथ 03 - 03 त दमदार प्रत्याशियों के एक साथ एक ही क्षेत्र में आमने सामने चुनाव के रण भिड़े होने के कारण यह चुनाव काफी कौतूहल भरा रहा। 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे एवं आखरी चरण में हुआ मतदान एवं 24 फरवरी को आये परिणाम से लोग भौचक्के रह गए। क्षेत्र में दशकों से राजनीति में अपनी साख जमाये एवं पूर्व में भी ज़िला पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र से सदस्य के पद पर रहे परमेश्वर यदु तीसरे क्रम में रहे वहीं दूसरे क्रम में रहे नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से पीछे छोड़ पवन साहू विजयी हुए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे एवं अंतिम चरण में ज़िला पंचायत बलौदाबाजार के क्षेत्र क्रमांक 10 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में विजय होने पर पवन साहू ने जहां क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया वहीं क्षेत्र के लोगों द्वारा भी पवन साहू से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
पवन साहू ने ऐतिहासिक जीत दिलाने पर क्षेत्र वासियों और मतदाताओं के प्रति आभार जताया हैं।

Post a Comment

0 Comments