जय माँ काली प्रिमियर लिग क्रिकेट का शुभारंभ महुदा में आज से

    जाँजगीर-चाँपा (सुघर गांव) 4 जनवरी 2025 जिले के महुदा ग्राम पंचायत में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है अतः आप सभी क्रिकेट खिलाड़ी भाईयों को सादर आमंत्रित किया जाता हैं  जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती ईतवारा रामकृष्ण पोर्ते (सरपंच) ग्रांम पंचायत महुदा व  श्रीमती दीपमाला राकेश्वर बरेठ (जनपद पंचायत सदस्य बलौदा)    के मुख्य आतिथ्य में क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ होगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 10,000 रु. एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 5,000 रू. एवं कप।

 *विशेष सहयोगी* 

मंगल सिंह नेताम(छ.ग. पुलिस), खुशबू पांडे, प्रदीप कर्ष (इंडियन आर्मी), भानु प्रताप श्रीवास, मनीष कर्ष  शांतिलाल कर्ष, दीपक श्रीवास।

            आपको बताते चले कि क्रिकेट राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में खेले जाने वाले सबसे फैमस आउटडोर खेलों में से एक है। इस खेल में आमतौर पर दो टीमें होती हैं, जिनमें से हर टीम में 11 खिलाड़ी या क्रिकेट प्लेयर्स होते हैं। क्रिकेट में जीतने के लिए टीम को अधिक से अधिक स्कोर हासिल करना होता है, इसी उद्देश्य के लिए टीम मैच खेलती हैं। खेल के अंत में जो टीम मैच में हाई स्कोर हासिल करती है। वही विजेता होती है। इस खेल में एक एक्शन सेंटर होता है, जिसे पिच कहा जाता है। जिसके चारों ओर खेल खेला जाता है। क्रिकेट को अक्सर बड़े और लम्बे-चौड़े स्थानों में ही खेला जाता है। जिसका आकार ज्यादातर 58-68 मीटर का होता है और मुख्य खेल मैदान का छोटा घेरा लगभग 2.64 मीटर के आस-पास होता है। क्रिकेट एक बहुत ही रोमांचक खेल है और पूरी दुनिया में खेला जाता है। विकेटों के बीच की दूरी 22 गज होती है।
         जितने भी खेल हैं, उनमें क्रिकेट सबसे अधिक आकर्षक मोहक है। बहुत से लोग इसे अत्यधिक पसंद करते हैं। क्रिकेट का मैच जाड़े में खेला जाता है।  

 *नियम एवं शर्ते* 
1. 18 टीम को ही प्रवेश दिया जायेगा।

2. प्रवेश लेने के रिये 50% एडवांस जमा करना होगा।

3. प्रवेश शुल्क 100% जमा होने के बाद ही मैच प्रारंभ होगा।

4. प्रत्येक मैच - 8 ओवर का होगा, सेमीफाइनल और फाइनल 10 -12 ओवर का होगा।


5. ऐम्पायर का निर्णय सर्वमान्य होगा विचार की स्थिति में समिति का निर्णय मान्य होगा।

6. खिलाड़ी एक ही पंचायत का होना अनिवार्य है एवं आधार कार्ड भी साथ लावें।

  7.  दिन में जीते हुए टीम को डबल मैच खेलना होगा। एवं 
फाइनल मैन आफ द मैच 500 रु. प्रवेश शुल्क 1200 रु.

Post a Comment

0 Comments