जैजैपुर (सुघर गांव) 7 जनवरी 2025 जिला सक्ती अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्रा.पं.ओडेकेरा के जन सूचना अधिकारी द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगने पर नियमों का पालन नहीं कर अवहेलना किया जा रहा हैं।
आवेदक द्वारा 29 दिसंबर 2024 को स्पीड पोस्ट कर सत्र 2021 से आवेदन प्राप्ति दिनांक तक ग्रा.पं.ओडेकेरा में 15 वें वित्त राशि की आय व्यय बिल बाउचर पासबुक की सत्यापित प्रति की मांग किया गया था। जिस पर जन सूचना अधिकारी एवं सचिव ग्रा.पं.ओडेकेरा द्वारा कार्यालय ग्रा.पं.ओडेकेरा जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती (छ.ग.) प्र.क्र./07/सू.का.अ./2022-23 दिनांक - 15/ 12/ 2024 को पत्र प्रेषित कर चाही गई जानकारी प्रदाय करने कुल पृष्ठ 499 की व राशि 2495 (चौबीस सौ पंनचांबे रुपए) नगद ग्रा.पं.ओडेकेरा में जन सूचना अधिकारी के पास जमा कर या बैंक खाता क्रमांक - 606031092499 में जमा कर प्राप्त करने को कहा गया है। राशि जमा होने के बाद उसी राशि से चाही गई जानकारी की दस्तावेज की फोटो कॉपी करा प्रदाय कराने की उल्लेख किया गया है।
*प्रति पेज की दर और आवेदन प्राप्ति दिनांक का नहीं किया उल्लेख*
जन सूचना अधिकारी द्वारा चाही गई जानकारी दस्तावेज की प्रति पेज की राशि और जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत आवेदन प्राप्ति दिनांक का उल्लेख नहीं कर आवेदक को जानकारी समय सीमा में देने से गुमराह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित पैसे की मांग प्राप्ति पर जानकारी देने के लिए परेशान किया जा रहा हैं। ताकि गोल मोल जवाब से जन सूचना अधिकारी से आवेदक जानकारी न ले और उनके ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा न हो आवेदन निरस्त हो जाएं, ऐसा मंशा बना कर जन सूचना अधिकारी चल रहे हैं।
खबर प्रकाशित होने से उच्च जिम्मेदार अधिकारी लेंगे सुध और जन सूचना अधिकारी द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर होगा सख्त कार्यवाही।
0 Comments