◼️सक्ती जिले में 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण - शिलान्यास
सक्ती (सुघर गांव)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नरेंद्र मोदी की एक और गारण्टी को पूरी करने की घोषणा किया। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10 - 10 हजार रूपए की राशि सालाना प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार के 01वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में किया घोषणा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 05 लाख 62 हजार श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि आज लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से सक्ती जिले के विकास को नई गति मिलेगा। इस मौके पर विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 15 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह शुभ अवसर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का भी है। 144 वर्ष बाद यह शुभ संयोग बना है। सनातन धर्म की इस महान परंपरा का पुण्य लाभ लेने का यह अच्छा अवसर है। हमारे छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें,इसके लिए हमारी सरकार ने मेला स्थल में साढ़े चार एकड़ क्षेत्र में विशेष व्यवस्था किया है। हमारे प्रदेश से जो श्रद्धालु वहां जा रहे हैं,वहां उनके लिए ठहरने और भोजन का सुव्यावस्था है। प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पैवेलियन में हमने अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को विशिष्ट रूप से दिखाया है जो लोगों को काफी भा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दिए गए है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिला था। इनमें से कई हितग्राही अपने आवास में गृह प्रवेश कर रहे है। बीते दिनों शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दुर्ग के नगपुरा आए थे जहां उन्होंने 03.05 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दिया है। इसके साथ ही आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 02.05 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 05 एकड़ असिचिंत भूमि,15 हजार तक की मासिक आय है, वे भी आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जिन विकास कार्यों की राह देख रहें थे,उसे हम आज पूरे तेजी से पूर्ण करने का कार्य कर रहे हैं। जनता का पैसा जनता के कार्यों में लग रहा है। सक्ती जिले में 06 नगरीय निकायों के लिए बीते 01वर्ष में 77 करोड़ रुपए दिए गए। 3100 रूपये में धान खरीदी हो रहा हैं और महतारी वंदन का पैसा प्रति महीने मिल रहा है,आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है,इससे ग्रामीण विकास को नई रफ्तार मिला है। कार्यक्रम कोश्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चाम्पा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर,डॉ. खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ति सहित जिले के अनेक जन प्रतिनिधि और अधिक संख्या में आम नागरिक गण उपस्थित रहें।
0 Comments