धनीराम निराला जिला सह ब्यूरो
बलौदाबाजार (सुघर गांव) 01 दिसंबर 2024 कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित रिकोकला में घोर अनियमितता एवं क़ृषि साख सहकारी समिति बया के कम्प्यूटर आपरेटर की नियम विरुद्ध नियुक्ति के सम्बन्ध में शिकायत पूर्व में किया गया था।जिस पर उप पंजीयक द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है,जिसमे क़ृषि साख सहकारी समिति रिकोकला में प्रबंधक चेतन डडसेना की अनियमितता एवं क़ृषि साख सहकारी समिति बया में कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश सिन्हा की फर्जी नियुक्ति हुआ था शिकायत के बावजूद भी इन्ही को पुनः धान खरीदी केंद्र प्रभारी बनाया गया है।
इस वर्ष खरीफ फसल 2025 - 25 खरीदी में कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के कई समितियों की धान खरीदी प्रभारियों को उनके कार्य एवं शिकायत पर हटा कर नये प्रबंधको को प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों से मिले जानकारी अनुसार उप पंजीयक सहकारी समिति बलौदाबाजार इनके ऊपर मेहरबान है,क्योंकि ये सभी हर्बल लाइफ नामक नेट वर्किंग कंपनी से जुड़े हुए है। जिसका जीता जागता उदहारण यह भी है कि रिकोकला समिति में व्यापक भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद शिकायत हुआ जिसको विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया,तब उप पंजीयक ने जाँच टीम तो बीठा दी परंतु वह जाँच अभी तक नहीं हुआ। जाँच कि कार्यवाही के प्रतिवेदन के लिए जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगे जाने पर कोई जानकारी नहीं दिया गया।
संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सयुंक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय में अपील किये जाने पर प्रथम अपिलीय अधिकारी द्वारा बार - बार पत्र लिखें जाने पर भी उप पंजीयक द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया हैं। इससे यह साबित हो गया कि इन प्रबंधको को उप पंजीयक का भी संरक्षण प्राप्त है साथ ही साथ अविभाजित सहकारी समिति बया के पूर्व अध्यक्ष यह कहा जाय कि पूर्व अध्यक्षों कि राजनितिक पृष्ठ भूमि का भी संरक्षण इन्हें बचाने एवं कार्यवाही न होने का एक कारण भी हो सकता है।
0 Comments