कोरबा (सुघर गांव) 01 दिसंबर 2024 जिले से बड़ी खबर खबर सामने आया है,जहाँ दीपका थाना से हरदीबाजार बाईपास रोड में स्ट्रीट लाइट डिवाइडर व गति वरोधक नहीं बनाए पर दीपका थाना के पास गत दिनांक 04 दिसम्बर 2024 को चक्काजाम कर अपनी मांगो को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। आपको बता दे,कि दीपका थाना से हरदीबाजार तक चार पहिया वाहन व दुपहिया वाहन के लिए रोड तो बनाया गया है। लेकिन रोड में डिवाइडर नहीं होने से बड़े गाड़ी वाले भी मोटर साइकिल वाले रास्ते में चलने हैं और अंधेरा होने पर धूल डस्ट से रोड दिखाई नहीं देता।
जिसके कारण मोटर साइकिल वाले समझ नहीं पाते है,
जिसके वजह से रोड में आए दिन दुर्घटना होते रहते है। आपको बता दे कि आवेदन देने के 15 दिन के भीतर रोड में 03 लोगों का एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, इस जनहित की समस्या को लेकर दिनांक 19 अक्टूबर 24 से 14 नवंबर 24 को सीएमडी बिलासपुर, जिलाधीश कोरबा और पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन दिया गया है।
लेकिन आज तक इस जनहित की समस्या को ध्यान नहीं देने पर हम क्षेत्रवासी जन प्रतिनिधि शांति पूर्वक चक्का जाम आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी SECL प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की होगी।
उक्त जानकारी श्रीमती प्रभासिंह तंवर सभापति जनपद पंचायत कटघोरा एवं जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण ) कोरबा ने प्रेस में दी हैं।
0 Comments