सक्ती (सुघर गांव) 28 नवंबर 2024 राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम देवरघटा निवासी किसान धनेश बर्मन ने कहा कि वे अपने धान की बिक्री करने देवरघटा सोसायटी क्रमांक 1551 में लेकर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके धान का तौल और नमी का जांच व्यवस्थित रूप से हुआ जिसके बाद उन्हें धान विक्रय कर समर्थन मूल्य मिलेगा। धनेश बर्मन ने बताया कि अब उन्हें धान बिक्री की राशि 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। धनेश बर्मन ने कहा कि अब जो धान बिक्री की राशि बढ़ी है यह किसान के हित मे है जो बहुत अच्छी बात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। सक्ती जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। इस बार धान खरीदी हेतु 07 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु,सीमांत किसानो (05 एकड़ से कम) को अधिकतम 02 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 03 टोकन जारी का प्रावधान है।
0 Comments