पिरदा छात्रावास अधीक्षक धर्मेश सिदार को सक्ति कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटाया,दैनिक सुघर गांव खबर का असर

छात्रावास अधीक्षक करता था बच्चों को प्रताड़ित प्रिंट मिडिया में प्रकाशन का हुआ असर।
           भूपेंद्र कुमार लहरे 
   सक्ति (सुघर गांव)। 29 नवंबर 2024,
मालखरौदा विकास खण्ड के शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पिरदा के अधीक्षक धर्मेश सिदार को उसके वर्तमान कार्य छात्रावास पिरदा से सक्ति कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अधीक्षक ने बीते दिनों छात्रावास के बच्चों को मारपीट किया था एवं बच्चों को मेनू के आधार पर भोजन नहीं दिया जा रहा था। जिस पर बच्चों ने कलेक्टर से शिकायत किया जिसको लेकर दैनिक सुघर गांव अख़बार एवं कई इलेक्ट्रोनिक चैनल ने प्रमुखता से प्रकाशन किया था। जिस पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए छात्रावास अधीक्षक को प्रभाव से पद मुक्त करते हुए सक्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ति में संलग्न कर दिया गया हैँ।
जिला कलेक्टर ने 03 दिवस के भीतर मालखरौदा मंडल निरीक्षक को प्रभार सौपने का आदेश दिया है।
वहीं सफाई कर्मी पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैँ।
बच्चों ने जो आरोप लगाए थे वह जाँच अधिकारीयों ने सही पाया जिससे तत्काल अधीक्षक को हटा दिया गया है। आगे यह भी देखना होगा कि सफाई कर्मी कोमल टंडन पर क्या कार्यवाही किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments