जाँजगीर-चांँपा (सुघर गांव) 28 नवंबर 2024 कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस. पी.वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रबी फसल सिंचाई वर्ष 2025 का कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति का लिया बैठक। इस अवसर पर ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा, राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत,संदीप तिवारी, राजशेखर सिंह,दुष्यंत कुमार सिंह,शैलेन्द्र पांडेय और कार्यपालन अभियंता जल संसाधन,उप संचालक कृषि एवं संबंधित अधिकारी - कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
बैठक में कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल संभाग जांजगीर ने बताया कि हसदेव बांगो जलाशय में कुल जल भराव क्षमता 73.51 प्रतिशत है। बैठक में रबी फसल सिंचाई वर्ष 2025 हेतु 01 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक कृषकों की मांग के अनुसार पानी प्रवाहित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नहर में आवश्यक सुधार और मरम्मत कराने के निर्देश दिए और नहर मरम्मत के कार्यों को समय पर पूर्ण कराने को कहा गया। उप संचालक कृषि,सहकारी बैंक मार्कफेड,बीज निगम के अधिकारियों को खाद बीज एवं कीटनाशक की आवश्यकता का तत्काल आंकलन कर आवश्यकता के अनुरूप भंडारण करने तथा समय पर किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
0 Comments