जांजगीर पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने की पूजा - अर्चना

केदारनाथ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ 
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव) 13 अक्टूबर 2024 जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
      इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जिले के सभी पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्र की विधि-विधान से पूजा किया गया।

Post a Comment

0 Comments