बिलासपुर (सुघर गांव) 18 अक्टूबर 2024 जिले के सेंट्रल जेल में गैंगवार के बाद नशे का सामानों का रेट फिक्स होने का आरोप लगा हुआ है। प्रेस (मिडिया) द्वारा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इसी के मामले में शिकायत करने की खबर प्रसारित हुआ। उसके बाद जिला प्रशासन से लेकर जेल मुख्यालय तक हड़कंप मचा हुआ है। गत दिनों गुरुवार को जिलाधीश और एसपी सहित अफसरों ने जेल पहुंच कर औचक निरीक्षण करने का दावा भी किया। जांच के दौरान उन्हें कुछ नहीं मिल पाया। वहीं,अवैध वसूली के आरोपों पर जेल अधीक्षक से जानकारी मांगने का भी दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि जेल में विराट अपहरण कांड के अभियुक्त को नंबर दार बनाकर अवैध वसूली कराने और रसूखदार कैदियों से मोटी रकम लेकर नशे का सामान उपलब्ध कराने का आरोप भी लगा हुआ है। कैदियों के परिजनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते किया जिससे चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग किया गया है।
0 Comments