रायपुर (सुघर गांव) 08 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।
179 महतारी सदन के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह महतारी सदन महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने में मदद करेगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 05 वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएं।
0 Comments