केदारनाथ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ जाँजगीर-चाँपा (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा जांजगीर चांपा ने बताया कि ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शिवसेना से शिकायत की है कि 15 वें वित्त के मद की राशि को सरपंच सचिव द्वारा अनाप-शनाप खर्च का बिल लगाकर सरपंच सचिव द्वारा राशि का आहरण किया गया है. अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खटोला , अर्जुनी, सोनसरी, बरपाली, तागा, में 15 वें वित्त मद की राशि से किए गए भ्रष्टाचार के जांच की मांग को लेकर अकलतरा ब्लॉक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय को 15 दिवस के भीतर भौतिक सत्यापन जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन शिवसेना की मांगों को 15 दिवस की भीतर पूर्ण नहीं किया जाता है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जाएगा. जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा, दीपक यादव युवा सेना जिला अध्यक्ष, गोपी यादव विधान सभा उपाध्यक्ष पामगढ़, अंजू केवट जिला उपाध्यक्ष, हेमलता सोनी जिला उपाध्यक्ष, संतोष सारथी उपाध्यक्ष अकलतरा, गीतेश यादव पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, सुरुचि यादव पामगढ़ विधान सभा उपाध्यक्ष, सुनैना टंडन, एवं कविता टंडन उपस्थित रहें।
0 Comments