युवक अपने घर के बाड़ी में बनाता था महुआ शराब 115 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया जेल दाखिल ... ◆ आरोपी के कब्जे से 115 लीटर महुआ शराब एवं 05 डिब्बे में महुआ पास सहित शराब बनाने की बर्तन बरामद जुमला रकम 16250 रू जप्त कर कोसीर पुलिस ने भेजा जेल

लक्ष्मी नारायण लहरे 
सारंगढ़ (सुघर गांव) 21 अक्टूबर 2024 जिला मुख्यालय सारंगढ़  के कोसीर थाना क्षेत्र के गांव दहिदा निवासी के घर की बाड़ी से 115 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी – सहस भारती पिता भनका भारती उम्र 35 वर्ष ग्राम दहिदा थाना कोसीर जिला सारंगढ - बिलाईगढ है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे जिला के थाना - चौकी प्रभारियों को अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ श्रीमती स्नेहिल साहू,अविनाश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ के मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस को गत दिनांक 20.10.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम दहिदा का सहस भारती पिता भनका भारती अपने घर कोला - बाडी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है। सूचना पर मौका स्थल पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी सहस भारती पिता भनका भारती उम्र 35 साल ग्राम दहिदा थाना कोसीर के कब्जे से कुल 115 लीटर महुआ शराब एवं 05 डिब्बे  में महुआ पास सहित शराब बनाने की 02 नग बर्तन जुमला रकम 16250 मिला। जिसे समक्ष गवाहन वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमृत भार्गव प्रआर विरेन्द्र सिंह ठाकुर,सुशील यादव,अंजना मिंज,आरक्षक गौतम भारती, नरेन्द्र चंद्रा,धनसाय कुर्रे, गिरिजाशंकर देवांगन थाना कोसीर का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments