रायगढ़ जिले में एक बड़ी दुखद घटना, 11 केवी लाइन के तार टूटने से करेंट के चपेट में आया एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की गई जान

बोधन चौहान 
रायगढ़ (सुघर गांव) 26 अक्टूबर 2024 रायगढ़ जिले में एक दुखद घटना में 03 हाथियों की एक साथ मौत हो गई है,जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुहकीमार जंगल में हु आ है। जहां 11 केवी लाइन के तार टूट जाने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी,एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चला गया है।
                     घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गया है। जिला के डीएफओ घटना स्थल में पहुंचे। यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुआ हैं, जिससे 03 हाथी करंट के चपेट में आ गए। वन अमला मौके पर मौजूद रहें और घटना की विस्तृत जांच कर रहें है।

Post a Comment

0 Comments