SECL दीपका प्रोजेक्ट के राजस्व मैंनेजर रोशन मेश्राम का गुंडागर्दी आया सामने, गिरते - गिरते बचा युवक,रोशन मेश्राम ने किया मीडिया वालों से दुर्व्यवहार

    प्रमोद कुमार बंजारे 
संभाग प्रमुख बिलासपुर 
कोरबा (सुघर गांव)। 01 अक्टूबर 2024,
SECL दीपका प्रोजेक्ट के राजस्व मैनेजर और कलिंगा कंपनी के जोड़दार गुंडागर्दी सामने आया है।
जहां राजस्व मैनेजर ग्राम मलगांव/अमगांव में खुलेआम गुंडागर्दी करते जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है,कि हमारे गांव में आ कर रोशन मेश्राम (राजस्व मैनेजर) और विकास दुबे (कलिंगा GM) ने जबरजस्ती एक बाउंड्री को तोड़ कर गाडी गुसवाया और बड़े - बड़े नीलगिरि के पेड़ को कटर मशीन से काटवा रहे थे,जिसका पता घर वालों को नहीं था। उदय जयसवाल के बेटे बहु पत्नीऔर गांव के महिलाओ ने गाड़ी के सामने में जा कर पेड़ को  काटने से बचाया और बल पूर्वक तोड़ा जा रहा था उससे नहीं बना तो बड़ा JCB में तारबरोड़ तोड़ने लगा।
और घरवालों ने रोकने की कोशिश किया तो घरवालो को भी शासन - प्रशासन से कार्यवाही करवाने का और नौकरी से निकालने का धमकी दिया जाता है।
 यहां तक भी कि एक लड़का आवाज़ उठाने का कोशिश किया तो उसे भी धक्का मुक्की किया गया।
 जिससे लड़का खदान में गिरने से बाल - बाल बचा और दुर्घटना टला राजस्व मैनेजर रोशन मेश्राम ने धक्का दिया जिसका वीडियो पत्रकारों के पास उपलब्ध है।
इतना ही नही बल्कि पत्रकारों ने इस विवाद के बारे में पूछने का कोशिश किए तो पत्रकारों से भी अभद्रपूर्वक व्यवहार रोशन मेश्राम ने किया है। जबकि पत्रकारों को पूरा भारत में चौथा स्तम्भ माना जाता है,जो पूरा जन - जन तक हर खबर पहुंचाते है। जिनसे राजस्व मैनेजर रोशन मेश्राम ने भारी तिरस्कार किया जिस कारण वे सजा के भी हक़दार है। उदय जयसवाल का कहना है,कि मुझे आज तक SECL दीपका द्वारा मात्रा नुकसान हुआ है और आज ये साहब मेरे बिना मर्जी के मेरे लगाए हुए पेड़ को और बाउंड्री को तोड़ रहे है। मना करने पर मेरे बेटों को नौकरी से निकालने का धमकी दे रहे है। समाज सेवी मनीराम का कहना है कि ये सभी भू - विस्थापितों की शोषण कर रहे है,इतना तो अंग्रेज भी नही किया होगा जितना इन अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।इन्होंने शासन - प्रशासन को भी गुमराह करके रखा है,इनके ऊपर तो सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments