सक्ती (सुघर गांव) 07 सितंबर 2024।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित बिलासपुर मण्डल के सांसदों एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़ेसम्मिलित हुई। उन्होंने यात्री ट्रेनों को नियमित रुप से चलाये जाने की बात रेल्वे अधिकारियों से कही।
सक्ती बाराद्वार चांपा नैला रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार एवं लिफ्ट की व्यवस्थाओं स्टेशनों के सौंदर्यीकरण दिल्ली की ओर जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से पकड़़नी होती है जिसका विस्तार एवम ठहराव चांपा या सक्ती में करने की मांग सांसद श्रीमती जांगड़े द्वारा की गई।जिसका लाभ जांजगीर - चांपा लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों को मिले साथ ही पूर्व में उनके द्वारा रखी मांगो को कमलेश जांगड़े सांसद ने फिर से याद दिलाया। उन्होंने नहरिया बाबा मंदिर एवं नैला से बलौदा मार्ग में ओवर ब्रिज की मांग की। बैठक में द.पु.म.रेलवे बिलासपुर मण्डल मे आवास एवं शहरी राज्यमंत्री तोखन साहू,लोकसभा के सांसद एवं राज्यसभा के सांसद सहित रेलवे के अधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments