जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियों एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

    केदारनाथ ब्यूरो चीफ छ.ग.
    सक्ति (सुघर गांव) 26 अगस्त 2024
    जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियो एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी  की पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना किया है। विधायक बालेश्वर साहू ने अपने बधाई एवं शुभकामनायें संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके सत उपदेश जीवन की सभी परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।
विधायक श्री साहू ने कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बेहद ही हर्ष और उल्लास से गांव और शहर में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के रूप की पूजा करते है और दही हांडी मटकी फोड कार्यक्रम कर जमकर उत्सव भी मनाते है।कन्हैया का जन्मदिन सिर्फ बृज,वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। घर में लड्डू गोपाल जी को रखने वाली महिलाएं और भक्त इस दिन अपने कान्हा को खूब अच्छे से सजाते है और उनके लिए 56 भोग लगाते है। इस पर्व को मंदिरों में भी बेहद हर्षों - उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। श्री कृष्ण का वर्णन माता राधा के बिना अधूरा है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण के साथ - साथ लोग माता राधा की भी पूजा करते है।
माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है,कान्हा की लीला है सबसे प्यारी,वो दें आपको खुशियां सारी माखन चुरा कर जिसने खाया, बंशी बजा कर जिसने नचाया, खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की,जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया। कान्हा की बांसुरी की धुन में छिपा प्यार है,राधा नाम सुनकर कृष्ण आते हर बार हैं। दोनों की ऐसी है प्रेम कहानी, कृष्ण के नाम की राधा है दीवानी।

Post a Comment

0 Comments