एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीईओ ने किया वृक्षारोपण

चंद्रवाती बंजारे कोरबा (छत्तीसगढ़ महिमा) । जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करके सभी को पौधरोपण करने प्रेरित किया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण को सरंक्षित और सुरक्षित बनाने का कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग, उद्यानिकी,रेशम,वाटरशेड के समन्वय से वृहद पैमाने पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण करते हुए सीईओ संबित मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष अति आवश्यक हैं। 

 पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं
उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी को पौधरोपण करने और पौधे के विकसित होने तक उसकी देखभाल करने की बात कही
इस अवसर पर उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू,जॉन प्रेरा मिंज,चिराग ठक्कर उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments