दीपका हरदी बाजार मुख्य मार्ग से बलौदा जाने वाले मार्ग में हुआ दुर्घटना, मुड़ापार मेन रोड में ट्रेलर ने मारी ठोकर, युवक जिला अस्पताल में भर्ती

    प्रमोद कुमार बंजारे संभाग प्रमुख बिलासपुर
    कोरबा (सुघर गांव) 01 अगस्त 2024 थाना हरदी बाजार अंतर्गत बलौदा मुख्य मार्ग मुड़ापार मेन रोड में भारी वाहन (ट्रेलर) ने मोटरसाइकिल पर सवार 03 युवक को ठोकर मारी ठोकर लगने से मोटरसाइकिल में  सवार तीन युवकों का हुआ दर्दनाक हादसा।दुर्घटना होते ही तत्काल तीनों को 112 की मदद से हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया। जिसमे महेंद्र केवट,(पिता) ओम केवट उम्र 27 वर्ष पंतोरा निवासी का सिर में चोट लगा वही 01 युवक की पैर टूटा है। भारी वाहन (ट्रेलर) के ठोकर लगने से मोटर साइकिल में 03 सवार युवकों का हुआ एक्सीडेंट बृजपाल पटेल (पिता) रामचरण पटेल उम्र 24 वर्ष,जय प्रसाद यादव पिता तुलाराम यादव 22 वर्ष ग्राम लबदा पोड़ी निवासी मोटर साइकिल TVS  में धतूरा से हरदी बाजार के तरफ जा रहे थे। इसी बीच SECL दीपका से जा रहा बलौदा मार्ग ओर हाइवा के ठोकर से 03 रोड किनारे पड़े थे।मौका मिलते ही हाइवा ड्राइवर भाग निकला पुलिस जांच में जुटे हैं।

Post a Comment

0 Comments