केदारनाथ ब्यूरो चीफ छ.ग.
रायपुर (सुघर गांव) 26 अगस्त 2024
रायपुर (सुघर गांव) 26 अगस्त 2024
ऑल इंडिया संपादक संघ भारत का विस्तार तीव्र गति से हो रहा है। ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन बौद्ध ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संघ से जुड़े सभी संपादक गणों को संबोधित करते हुए बताया कि आप सबके लिए खुशखबरी यह है कि बहुत जल्द ही ऑल इंडिया संपादक संघ भारत का राष्ट्रीय संगठन बनने जा रहा है। इस कार्य की शुरुआत हो चुके है। आपको ज्ञात होगा कि ऑल इंडिया संपादक संघ विगत 01 वर्ष से अपने समाज के संपादकों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है और सभी सम्मानित साथियों की वजह से ऑल इंडिया संपादक संघ में 21 राज्यों तमिलनाडु,उड़ीसा, कर्नाटक,असम,केरल,वेस्ट बंगाल,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश, झारखंड,सिक्किम,दिल्ली, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,उत्तराखंड, गुजरात,महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़,पंजाब,बिहार और 02 केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी तथा जम्मू कश्मीर से जुड़े हुए हैं। श्री बौद्ध ने कहा आप सभी प्रदेश के संगठन से जुड़े संपादक को यह भी बता दूं कि ऑल इंडिया संपादक संघ में 05 देशों अमेरिका,नेपाल,श्रीलंका,इंग्लैंड और बांग्लादेश के संपादक भी जुड़े हुए हैं। यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष करन बौद्ध,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,राष्ट्रीय सचिव आशीष कुमार गौतम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष विष्णु कोसरिया,विवेक दरिया मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष,सुरेश कुमार मौर्य उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष,स्वप्निल कांबले महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष,गोपाल सिंह गौतम उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष, बृजेश चौधरी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष तथा विष्णु कोसरिया प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ आदि सभी सम्मानित प्रेस के संपादक साथियों के सहयोग और सबके मार्गदर्शन की वजह से संभव हो पाया पाया है। श्री बौद्ध ने सभी संपादक साथियों को कहा कि बहुत जल्द ही आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाएगा। जिसमें दैनिक,साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक चलाते हो और वह ओबीसी,एससी तथा एसटी समाज से हों। उन्होंने कहा कि अपने संपादकों के समस्याओं को दूर करने के लिए एक दूसरे का साथ दें और मार्गदर्शन करते रहें। उक्त जानकारी प्रेस को डी.एन.कुशवाहा - सचिव ऑल इंडिया संपादक संघ भारत ने दी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष विष्णु कोसरिया ने करन बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया संपादक संघ भारत की संपादक को जोड़ने के सहरानीय कार्यों को प्रेरणा लेते हुए मिले अपने जिम्मेदारियों को निर्वहन करने छत्तीसगढ़ प्रदेश में तत्पर हैं। श्री कोसरिया निरंतर ऑल इंडिया संपादक संघ भारत को आगे बढ़ाने जमीनी स्तर पर कार्य करते आ रहें हैं। जिनके कार्य को देखते हुए श्री बौद्ध ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौपा हैं।
0 Comments