कोसीर गांव के हृदय स्थल में आन बान शान से लहराया तिरंगा सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने झंडे को सलामी दी ग्रामीणों को दी बधाई

    लक्ष्मी नारायण लहरे
 सारंगढ़ (सुघर गांव) 17 अगस्त 2024
बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक नगरी कोसीर में हृदय स्थल डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक में सुबह 09 बजे आन बान शान से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने ध्वजा रोहण कर झंडे की सलामी ली। कोसीर गांव के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी गांव के हृदय स्थल पहुंची हुई थी विधायक ने झंडे की पूजा अर्चना कर झंडा रोहाण किया और सलामी दी राष्ट्रगान हुआ। बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
वही हृदय स्थल से प्रदेश वासियों और ग्रामीणों को 15 अगस्त आजादी की महापर्व की सारंगढ़ विधायक श्रीमती जांगड़े ने बधाई देते हुए स्वतंत्रता पर प्रकाश डालते हुए भारत माता की जयकारे की नारा लगाते हुए अपने बात रखे और बधाई दी । ध्वजारोहण कार्यक्रम में कोसीर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सरस्वती शिशु मंदिर, वैदिक विद्या मंदिर, मां कौशलेश्वरी ज्ञानोदय विद्या मंदिर,कन्या हाई स्कूल, इंटरनेशनल ब्रिलियंट राइजिंग स्कूल,प्राथमिक शाला बेडिहार पारा स्कूल के विद्यार्थी प्रति वर्ष की तरह हृदय स्थल कार्यक्रम में प्रभात फेरी करते हुए पहुंचे थे और कार्यक्रम में शामिल हुए। हृदय स्थल चारों ओर से मनभावन लग रहा था। स्कूलों की झांकियां मन मोह रही थी वही  वैदिक विद्या मंदिर स्कूल के द्वारा 21 मीटर का तिरंगा झंडा विद्यार्थियों के द्वारा गांव में गुजरी तो लोग खूब प्रसंसा किए। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हृदय स्थल में लोगों का मन मोह रहा था लोग झंडा रोहण कार्यक्रम का आनंद लिए। हृदय स्थल ध्वजा रोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चंद्रा , श्रीमती मंजू लता आनंद,विष्णु चंद्रा,गनपत जांगड़े, लाभों राम लहरे,पत्रकार गोल्डी कुमार लहरे,वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे,फूल कुमार विश्वकर्मा,जितेंद्र चंद्रा,खिखराम जायसवाल,भगत राम बंजारे,  स्कूलों के शिक्षक एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
वही गांव के उप तहसील में तहसीलदार आयुष तिवारी ने अधिवक्ताओं की उपस्थिति में झंडा रोहण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल,कन्या हाई स्कूल,वैदिक विद्या मंदिर हाई स्कूल ,सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आन बान शान से झंडा रोहण का कार्यकम हुआ।

Post a Comment

0 Comments