विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही लगभग 20 धाराओं में हुआ है मामला पंजीबद्ध, पुलिस कुछ ही देर में डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद न्यायालय में करेंगे पेश। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार पुलिस ने धारा 153A,501(1),505(1)(B),501(1(C),109,120बी,147,148,149,186,353,332, 333,307,435,436,341,427 भादवि एवं 03,04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है, इधर गिरफ्तारी के बाद विधायक देवेंद्र यादव के अधिवक्ता भी पहुँचे।
बलौदाबजार आगजनी - हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने कांग्रेस के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर विधायक पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा था। गिरफ्तारी के बाद विधायक समर्थकों के बीच झूमाझटकी भी हुआ।
लगभग 10 बजे से ही बलौदाबाज़ार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर- 05 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचा था। विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
0 Comments