वेदांता प्लांट हादसा पीड़ितों के बीच पहुंची जेसीपी - सीकेएस टीम लापरवाही पर सवाल, मुआवजा और कार्रवाई की मांग तेज


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) ग्राम सिंघीतराई (जिला शक्ति) स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को शोक और आक्रोश से भर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई, जबकि अनेक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) की संयुक्त टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों और घायलों के घर पहुंचकर हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुख्य बिंदु
 पीड़ितों के बीच पहुंची टीम, बांधा भरोसे का हाथ जेसीपी जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार कुर्रे और जिला सचिव डॉ. महावीर यादव (मानद) के नेतृत्व में कोरबा, शक्ति और रायगढ़ की टीम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर दुख साझा किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
 कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप, लापरवाही बनी हादसे की वजह डॉ. महावीर यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना उचित मेंटेनेंस और सुरक्षा निरीक्षण के प्लांट चालू करना सीधी लापरवाही है। उन्होंने इसे “मजदूरों की जान से खिलवाड़” बताते हुए वेदांता प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।
 प्रशासन और सरकार की भूमिका पर उठे सवाल टीम ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि समय रहते निगरानी होती तो इस तरह की त्रासदी टाली जा सकती थी।
 कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग तेज संगठन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सम्मानजनक मुआवजा, घायलों को बेहतर इलाज और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
व्यापक उपस्थिति, तीन जिलों की टीम रही सक्रिय हादसे के बाद मौके पर पहुंची संयुक्त टीम में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। कोरबा टीम से जैनेंद्र कुमार कुर्रे (जिला अध्यक्ष, जेसीपी), डॉ. महावीर यादव (मानद) (जिला सचिव, जेसीपी), संजीव गोस्वामी (जिला उपाध्यक्ष, जेसीपी), हरि चौहान (जिला शहर अध्यक्ष, जेसीपी), ओम केवट (जिला संगठन मंत्री, सीकेएस), राजा राठौर (दीपका खंड अध्यक्ष, जेसीपी), लाला महंत (हरदीबाजार खंड संयोजक, जेसीपी) एवं उमेश चंद्रा (विजयनगर गुड़ी अध्यक्ष, जेसीपी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं शक्ति टीम में दीपक यादव (जिला अध्यक्ष, सीकेएस शक्ति), गजेंद्र कुर्रे (युवा क्रांति सेना, सदस्य), बलराम मेहर (खंड अध्यक्ष, चंद्रपुर), नरसिंह देवांगन (खंड उपाध्यक्ष, चंद्रपुर), सूरज साहू, जीवराखन साहू एवं पुष्पेंद्र डेंसिल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा रायगढ़ टीम से हिमांशु साहू (जिला संगठन मंत्री, जेसीपी) एवं अशीत तिग्गा (जेसीपी सेनानी) अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
संवेदना और संघर्ष का संदेश नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता का परिणाम है। उन्होंने दोहराया कि जब तक पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments