कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने चैनपुर में दी बाबा साहेब को पुष्पांजलि, सामाजिक समरसता का दिया सशक्त संदेश सूर्यवंशी समाज के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) जिले अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल ने चैनपुर में सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लेकर “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चैनपुर चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी करोड़ों भारतीयों के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री मुकेश जायसवाल ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
👉 विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश “बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण भारत का निर्माण कर सकते हैं।”
👉 मुकेश जायसवाल का संदेश “संविधान के मूल्यों को अपनाना ही बाबा साहेब को सच्ची पुष्पांजलि है।”
कार्यक्रम में अजय दुबे, नरेश टंडन, चुलेश्वर राठौर, अनिल टंडन, कृष्ण पटेल, किशन सूर्यवंशी, अनसुया राठौर, नवरतन सिंह राजपूत, अमरनाथ कौशिक, राज ओगरे, विनोद टेकाम, शिव यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments